Showing posts with label Politics. Show all posts
Showing posts with label Politics. Show all posts

Wednesday, 5 October 2016

अखलाक हत्याकांड के आरोपी की अस्पताल में मौत







दादरी(उप्र) : अखलाक हत्याकांड केस में जेल में बंद एक आरोपी रवि उर्फ रोबिन की दिल्ली के एक अस्पताल में मंगलवार शाम मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मौत डेंगू की वजह से हुई है जबकि परिजनों का आरोप है कि मौत पुलिस की  पिटाई से हुई | प्रशासन ने परिजनों द्वारा लगाये गये पिटाई के आरोपों को ग़लत बताया है | मौत की सही वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा | आरोपी की मौत की ख़बर मिलने के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। इसके चलते गांव में फोर्स भेजी गई है |

इससे पहले सोमवार को  अखलाक़ की  हत्या के मामले में गिरफ्तार 16 लोगों के परिजनों ने साध्वी हरि सिद्धि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए मृतक मोहम्मद अखलाक के भाई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपना धरना जारी रखा | प्रदर्शनकारियों ने रवि की मौत के बारे में पता चलने पर सुबह कलेक्ट्रेट जाने का प्रोग्राम रद्द कर दिया है  |

गौरतलब है दादरी के बिसहेडा गाँव में 28 सितंबर, 2015 को  52 वर्षीय मोहम्मद अखलाक और गौहत्या कि झूठी अफवाह के बाद भीड़ ने पीट पीट कर मार दिया था और उनके बेटे दानिश को गंभीर रूप से घायल कर दिया था |
.
Via : Siasat Daily
Share it On Facebook